कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को नांदेड़ जिले से शुरू हुई जिसमे यात्रा के शुरू होते ही बुरी खबर आई की कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे का निधन हो गया है। कृष्णकांत पांडे यात्रा के साथ चल रहे थे। उनके निधन से कांग्रेस नेता दुखी हैं।

झंडा लेकर चल रहे थे कृष्णकांत पांडे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जयराम रमेश के अलावा पार्टी के कई नेताओं ने कृष्णकांत पांडे के निधन पर दुख जताया है। कृष्णकांत का निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है। बताया जा रहा है कि पांडे यात्रा में हाथ में झंडा लेकर चल रहे थे। कुछ देर बाद उन्हें हार्ट आया और उनकी मौत हो गई।


राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया दुख
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कृष्णकांत के निधन पर दुख जताया है। राहुल ने कहा कि कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा। वहीं, जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे राष्ट्रीय ध्वज थामक मेरे और दिग्विजय सिंह के साथ चल रहे थे।

राहुल गांधी ने गुरुद्वारा में मत्था टेक शुरू की यात्रा
राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत नांदेड़ जिले के एक गुरुद्वारे में मत्था टेककर की। राहुल ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा यादगारी बाबा जोरावर सिंहजी फतेह सिंहजी में मत्था टेका।

Related News