15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से कमान ली थी। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

क्या आपने कभी सोचा है कि आर्मी की सभी रेजिमेंट्स अलग-अलग हैं तो उनके नारे और सिद्धांत अलग होंगे। ये नारे इन सेनाओं को जोश से भर देते हैं और कठिन परिस्थियों में हमारे सैनिकों के जोश और जज्बे को चरम तक पहुंचाने के लिए ये नारे ही काफी हैं। आज हम आपको अलग अलग रेजिमेंट के अलग अलग नारों के बारे में ही बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे।

जब अंग्रेज को आर्मी चीफ बनाना चाहते थे नेहरू, लेकिन इस शख्स ने नहीं चलने दी मनमानी

बिहार रेजिमेंट:
विजय मंत्र- 'कर्म ही धर्म है'
नारा- जय बजरंग बली/ बिरसा मुंडा की जय

राजपुताना रेजिमेंट:
विजय मंत्र-
सर्वत्र विजय
नारा- बोल बजरंग बली की जय

PAN कार्ड में छुपी होती है आपकी ये सारी जानकारियां, आपको भी नहीं पता होगा

राजपुताना राइफल्स:
विजय मंत्र-
वीर भोग्ये वसुंधरा
नारा- राम चंद्र जी की जय

गृहवाली रेजिमेंट:
विजय मंत्र-
युद्ध कृत निश्चय
नारा- बदरी विशाल की जय

कुमाऊं रेजिमेंट:
विजय मंत्र-
पराक्रमो विजयते
नारा- कालका माता की जय / बजरंग बली की जय/ दादा किशन की जय

सिख रेजिमेंट:
विजय मंत्र-
निश्चय कर अपनी जीत करूं
नारा- बोले सो निहाल सत श्री अकाल

डोग्रा रेजिमेंट:
विजय मंत्र-
कर्तव्यं अन्वात्मा
नारा- ज्वाला माता की जय

मोदी के बाद इन 3 नेताओं में काबिलियत है कि वो देश का अगला प्रधानमंत्री बन सके

पंजाब रेजिमेंट:
विजय मंत्र- स्थल वा जल
नारा- बोले सो निहाल, सत श्री अकाल

सिख लाइट इन्फेंट्री
विजय मंत्र-
देग तेग फ़तेह
नारा- बोले सो निहाल, सत श्री अकाल

जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स:
विजय मंत्र-
प्रस्त रणवीरता
नारा- दुर्गा माता की जय

जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री:
विजय मंत्र-
बलिदानम वीर लक्षणम
नारा- दुर्गा माता की जय

लद्दाख स्काउट
नारा-
की की सो सो लार्घ्यालो ("Ki ki so so Lhargyalo")

गोर्खा रेजिमेंट:
विजय मंत्र- कायर हुनु भांडा मारनू रामरो
नारा- आयो गोर्खाली

ब्रिगेड ऑफ़ दि गार्ड्स
नारा-
”गरुड़ का हूं बोल प्यारे”

गोर्खा राइफल्स:
विजय मंत्र- कायर हुनु भांडा मारनू रामरो (गोर्खा राइफल्स 3, 5, 8, 9 का भी यही मोटो है)
नारा- जय महाकाली

महार रेजिमेंट
नारा-
”बोलो भारत माता की जय”

मराठा रेजिमेंट:
विजय मंत्र-
यश सिद्धी
नारा- हर-हर महादेव/ छत्रपति शिवाजी की जय

असम रेजिमेंट:
विजय मंत्र-
असम विक्रम
नारा- राइनो चार्ज

जाट रेजिमेंट:
विजय मंत्र-
संगठन वा वीरता
नारा- जाट बलवाल, जय भगवान

मद्रास रेजिमेंट:
विजय मंत्र- सर्वधर्मे निधानम श्रेय
नारा- वीर मद्रासी, अडी कोलू, आडी कोलू

दि ग्रेनेडियर्स
नारा-
”सर्वदा शक्तिशाली”

दि गढ़वाल राइफल्स
नारा-
”बद्री विशाल लाल की जय”

Related News