इंटरनेट डेस्क। जब भी हम इंडियन आर्मी की बात करते हैं तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है, हमारी सेना के गौरवशाली किस्सों की कहानियां सुनकर हर किसी भारतीय को सेना पर फक्र होता है। हमारे सेना के जवान रोज बिना अपनी जान की परवाह किए बिना देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने के लिए तैयार रहते हैं।

भारतीय सेना बॉर्डर, देश में, आपदा में, संकट जैसे हर हालातों में अपने देश के नागरिकों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। किसी भी गंभीर विपदा की घड़ी में सेना के सारे अंग मिलकर दुश्मन का सामना करते हैं। जिस देश की सेना पर हर किसी भारतीय को गर्व है उसके बारे में हर किसी को जानना जरूरी है। आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं भारतीय सेना के कुछ ऐसे ही अनसुने किस्से जो आप जानते नहीं होंगे।

* 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा भारतीय सेना की स्थापना के बाद आज पूरे देश में लगभग 53 कैंटोनमेंट के साथ 9 आर्मी बेस हैं।

* इंडियन आर्मी के अंग थल सेना को पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर और सबसे बड़ी थल सेना माना जाता है इसी कारण दुश्मन भारत की सेना से खौफ खाते हैं।

* इंडियन आर्मी में कई बटालियन और ग्रुप होते हैं जिनमें से अगर हम सबसे पुरानी फोर्स की बात करें तो असम राइफल्स भारत की सबसे पुरानी पैरामिलट्री फोर्स मानी जाती है।

* भारतीय सेना बॉर्डर के अलावा कई अन्य कामों को भी करती हैं जैसे कि दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज बनाने का श्रेय जो कि लद्दाख में द्रास और सुरु नदी के बीच बना सेना को ही जाता है।

* भारतीय सेना हर साल किसी ना किसी तरीके से देश के लोगों को हर खतरे से बचाती है, 17 जून 2013 को भारतीय सेना ने 20,000 लोगों को बाढ़ से निकालने में मदद की थी जो कि अब तक का सबसे बड़ा राहत काम माना जाता है।

Related News