फांसी से पहले गुरुवार रात तक इनके वकील एपी सिंह उन्‍हें बचाने की जी-तोड़ कोशिशें करते नजर आए। लेकिन लाख कोशिश के बाद भी वो निर्भया के दोषियों को नहीं बचा पाए, जिसके वजह से वकील एपी सिंह गुस्से में आकर मां के चरित्र को तार-तार करने की कोशिशें करने में लग गए।

एपी सिंह ने न्‍याय व्‍यवस्‍था, मीडिया और निर्भया की मां पर ही अपनी भड़ास निकालने लगे। एपी सिंह इतने हताश हो गए कि कहने लगे, ‘निर्भया की मां आशा देवी को क्यों पता नहीं था की रात के 12.30 बजे तक उसकी बेटी कहां थी। मां को यही पता नहीं था कि 12.30 बजे तक कहां है बेटी, किसके साथ है बेटी।’ एपी सिंह इतने पर नहीं रुके और कहने लगे कि इन बातों को छोड़ देना चाहिए नहीं तो बहुत बढ़ेंगी ये बातें और बहुत दूर तक जाएंगी।

एपी सिंह के निर्भया के खिलाफ इस तरह की बाते सुनकर उनके पीछे खड़ी महिला ने ही उन्हें जमकर फटकार लगाई। इस महिला ने कहा, ‘तुम्हें ऐसा बोलने की हिम्मत कैसे हुई? ऐसा क्यों कहा और रात के 12.30 बजे घर से बाहर रहने पर किसी के चरित्र का फैसला करने वाले तुम कौन होते हो।

Related News