भारत की थल सेना को दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक माना जाता है। हमारे जवान दिन-रात देश की सेवा करने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा करते हैं। अपनी जान की बिना सोचे और परवाह किए देश के जवान सरहद पर तैनात रहते हैं।

किसी भी देश की सुरक्षा को कभी भी खतरा हो सकता है लेकिन देश के लिए अपनी जान खतरे में डाल हमारे जवान हमेशा तैयार रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे जवान हर समय ऐसे तैयार क्यों रहते हैं। जंग के दौरान उन्हें कई तरह के वातावरण में रहना होता है। ऐसे में खाने के लिए मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेट्री में खास तरह का खाना तैयार किया जाता है। यह ऐसा फ़ूड होता है जो कई दिन तक खराब नहीं होता है।

आइए बताते हैं कि सेना के जवान क्या खाते हैं-

मील-

इस दौरान वो चपाती, सूजी का हलवा, वेज पुलाव, आलू मटर की सब्जी लेते हैं। इस खाने की मात्रा पहले से तैयार होती है।

कैलोरी पैक-

इस कैलोरी पैक में 1520 कैलोरी की डाइट होती है। जिसमें 100 ग्राम सूजी के हलवे के साथ वे वेज पुलाव लेते हैं।

सर्वाइव करने के लिए डाइट-

कई बार सैनिकों को एक दिन नहीं बल्कि कई दिन तक मैदान में ही रहना होता है ऐसे में जवान 100 ग्राम के 2 सॉफ्ट बार के साथ शुगर चिक्की और गुड लेते हैं।

फिल्ड के बाहर क्या खाना खाते हैं-

ब्रेकफास्ट-

नाश्ते में जवानों को चाय के साथ 2 पराठें दिए जाते हैं। इसके अलावा कभी-कभी वो सब्जी भी लेते हैं। कई बार उबला हुआ अंडा भी उन्हें नाश्ते में दिया जाता है।

भोजन-

भोजन में वो सामान्य तौर पर रोटी, सब्जी, दाल, चावल लेते हैं। इसके अलावा कुछ खास आयोजनों पर उनको नॉनवेज भी परोसा जाता है।

Related News