आपको जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को ट्रंप प्रशासन ने भारत को 24 हेलिकॉप्टर बेचे जाने का नोटिफिकेशन जारी किया। इसके तहत अमेरिका ने भारत को एमएच-60आर रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टरों को बेचे जाने की स्वीकृति दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत को ये रोमियो हेलिकॉप्टर 2.4 अरब डॉलर यानि करीब 16 हजार करोड़ रुपए में बेचे जाएंगे। रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टर को लॉकहीड-मार्टिन कंपनी ने बनाया है। इन रोमियो हेलिकॉप्टरों की प्रस्तावित बिक्री से भारत और अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते मजबूत होंगे। बता दें कि भारत अब शक्तिशाली देश अमेरिका बड़ा डिफेंस पार्टनर बन चुका है। इन रोमियो हेलिकॉप्टरों की मदद से इंडियन आर्मी की सुरक्षा क्षमता में निश्चित रूप से इजाफा होगा।

आइए जानें, एमएच-60 आर रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टर की खासियत।

- रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टर अमेरिकी नौसेना का सबसे एडवांस एंटी सबमरीन हेलीकॉप्‍टर है। पनडुब्बियों पर इसका निशाना अचूक होता है।

- वर्तमान में यह ताकतवर हेलिकॉप्टर अमेरिकी नौसेना के बेड़े में शामिल है।

- रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टर को विमान वाहक पोत, युद्धपोत आदि से ऑपरेट किया जा सकता है।

- इस हेलीकॉप्टर को दुनिया का सबसे उन्नत समुद्री हेलीकॉप्टर माना जाता है।

Related News