तितली एक बहुत ही सुंदर जीव है। रंग बिरंगी तितलियाँ सभी का मन मोह लेती है और लोग इन्हे काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन खूबसूरत दिखने वाली इन तितलियों से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं जिनके बारे में आपको भी नहीं पता होगा। आज हम आपको उन्ही तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।

1.आपको शायद मालुम ना हो लेकिन धरती पर तितली की 100 या 200 नहीं बाकि 24000 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं।

2. आपने तितली को फूलों पर बैठते देखा होगा। दरअसल वो फूलों के रस को पीती है। लेकिन आपको ये बात पता नहीं होगी कि तितलियाँ किसी भी चीज का स्वाद पैरों से चखती है।

3.तितली की आँख में 6000 लैंस होते है।

4. हम अल्ट्रावायलेट किरणों को नहीं देख सकते हैं लेकिन तितलियाँ अल्ट्रावायलेट किरणों को भी देख सकती है।

5. तितलियों के कान नहीं होते हैं इसलिए ये किसी आवाज को सुन नहीं सकती है लेकिन ये अपने शरीर के अन्य भागों से आस पास के वातावरण का जायजा लेती है।

6.धरती पर एक 89 98 नाम की तितली हैं। इसका ये नाम इसलिए रखा गया क्योंकि इसके पंखो की एक तरफ 89 और दूसरी तरफ 98 लिखा हुआ है।

7.तितली का जीवन 2 से 4 हफ्तों का होता है।

Related News