खरीफ की फसल बोने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को मानसून ने एक बार फिर से निराश किया है। मौसम वैज्ञानिक समर चौधरी के मुताबिक इस साल मानसून कमजोर रहने की आशंका है। जारी हुई जानकारी के अनुसार मानसून अगले दो दिनों में केरल में दस्तक दे सकता है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून जून के आखिरी सप्ताह में पहुँचता है लेकिन इस बार मानसून वहां देरी से पहुंच सकता है।

प्री-मॉनसून बारिश भी बेहद कम है और यह 65 साल में दूसरा मौका है, जब इतनी कम वर्षा हुई है। हर बार प्री-मानसून बारिश 131.5 मिलीमीटर तक होती है, लेकिन इस साल यह 99 मिलीमीटर ही हुई है। मॉनसून के आगमन वाले क्षेत्रों में अल-नीनो के एक्टिव हो जाने से ये सिचुएशन आई है।

उत्तर भारत, मध्य भारत और देश के पश्चिमी प्रांतों समेत कई हिस्सों में गर्मी से लोग बेहाल है। पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच चूका है। लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं लेकिन मानसून की देरी ने लोगों को फिर से निराश कर दिया है।

Related News