Source https://hindi.webdunia.com/national-hindi-news/akbar-akbar-raja-meena-bazaar-indian-history-mugal-ruler-116051100086_1.html

अकबर भारत के एक महान वीर योद्धाओं में से एक है जिन्होंने भारत में कई प्रकार के वास्तुकला बाजारों का निर्माण उस समय करवाया था और उसके बाद वास्तुकला में एक अलग उछाल आ गया था। आज हम आपको अकबर द्वारा बनाए गए मीना बाजार के बारे में कुछ अनोखे तथ्य बताएंगे जिनके बारे में बताएंगे। अकबर ने ही मीना बाजार का निर्माण करवाया था।

अकबर का मीना बाजार का निर्माण कराने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य यह था कि अकबर नहीं चाहता था कि उसके हरम में जो महिलाऐं हैं वो किसी और बाजार में खरीदारी करने जाए।

इसलिए उसने अपने हरम के पास ही इस बाजार का निर्माण करवाया था। लेकिन कई इतिहासकार ये भी मानते हैं कि उसने दूसरे हरम की महिलाओं का चुनाव करने के लिए भी इस बाजार का निर्माण करवाया था।

अकबर अपने हरम के लिए स्त्रियों के चुनाव करने के लिए अपना वेश बदलकर इस बाजार में आया करता था और जो भी स्त्री उसे पसंद होती थी उसे अपने हरम में ले जाया करता था।

Related News