किसी भी देश के सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में सेना के साथ-साथ अत्याधुनिक हथियार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपको बता दें कि इन अत्याधुनिक हथियारों में सबसे ज्यादा प्रभावी मिसाइलें होती हैं। दुनिया के जिन देशों के पास अत्याधुनिक मिसाइलें हैं, उन देशों की सूची में भारत भी शामिल है। भारत की सेना के पास सुपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलें है। आइए जानें, भारत की उन घातक मिसाइलों के बारे में।

1- ब्रह्मोस मिसाइल

भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की स्पीड 3,400 से 3,700 किमी प्रति घंटा है। इस घातक मिसाइल को पनडुब्बी, युद्धपोत और एयरक्राफ्ट अथवा जमीन से भी लॉन्च किया जा सकता है। इसका वजन 2,500 किलोग्राम से 3,000 किलोग्राम तक है। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस नवंबर 2006 से ही भारत की तीनों सेनाओं में शामिल है। इसकी मारक क्षमता 600 किमी तक है। यह मिसाइल रडार को चकमा देने में सक्षम है तथा हवा में ही मार्ग बदल सकती है और चलते फिरते लक्ष्य को भी भेद सकती है। ब्रह्मोस मिसाइल 10 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर सकती है।

2- आकाश मिसाइल

डीआरडीओ द्वारा विकसित माध्यम दूरी की मिसाइल आकाश की मारक क्षमता 30 किलोमीटर है। यह मिसाइल 55 किलोग्राम तक के आयुध ले जा सकती है। आकाश मिसाइल का वजन 720 किलोग्राम है। मिसाइल की डवलपमेंट कॉस्ट तकरीबन 1,000 करोड़ रुपए है। आकाश मिसाइल सतह से हवा में मार करने में सक्षम है।

3- नाग मिसाइल

नाग मिसाइल एक टैंक भेदी मिसाइल है। यह तीसरी पीढ़ी की फायर एंड फॉरगेट तथा एंटी टैंक इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल है। नाग मिसाइल का वजन 42 किलोग्राम है तथा इसकी स्पीड 230 मीटर प्रति सेकेंड है। हांलाकि इसकी मारक क्षमता 500 मीटर से 4 किलोमीटर है। इस मिसाइल का विकास 300 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

4-अग्नि मिसाइल

भारत के पास अग्नि-1 मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। जबकि अग्नि-2, अग्नि-3 व अग्नि-4 मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। अग्नि-5 अंतर महाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का वजन 12,000 किलो है तथा अग्नि-5 का वजन 49,000 किलो है। इन बैलिस्टिक मिसाइलों की गति 3.5 किलोमीटर प्रति​ सेकेंड तक है।

इन मिसाइलों की मारक क्षमता निम्नलिखित है।

अग्नि-1 की मारक क्षमता- 700-1,250 किलोमीटर

अग्नि-2 की मारक क्षमता- 2,000-3,500 किलोमीटर

अग्नि-3 की मारक क्षमता- 3,500-5,500 किलोमीटर

अग्नि-5 की मारक क्षमता- 5,000 किलोमीटर से 8,000 किलोमीटर है।

5- पृथ्वी मिसाइल

स्वदेश निर्मित पृथ्वी मिसाइल का वजन 4,400 किलो है। इसकी गति 350 से 600 किमी प्रति घंटा है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 50 किलोमीटर है। यह ताकतवर मिसाइल सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है। यह अपने लक्ष्य को सटीकता से निशाना बनाने के लिए अत्याधुनिक प्रणाली का इस्तेमाल करती है।​ यह मिसाइल 1994 से ही भारत की थल सेना, जल सेना और वायु सेना में शामिल है। इस मिसाइल के लेटेस्ट वर्जन पृथ्वी-3 को इंडियन नेवी के लिए बनाया गया है।

Related News