राष्ट्र के प्रति देश के नागरिकों के काम और योगदान को सम्मान देने के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें कई तरह के सम्मान देती है। कई पुरस्कारों द्वारा हर साल नागरिकों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता हैं।

ये अवार्ड विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वालों को दिया जाता है। इन लोगों का चयन भी सरकार द्वारा ही किया जाता है। ये अवार्ड देश के राष्ट्रपति के द्वारा दिए जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि सरकार द्वारा कौन कौन से अवार्ड किए जाते हैं और कौनसा अवार्ड कौनसे स्थान पर आता है।

1. भारत रत्न

यह अवार्ड साइंस, आर्ट और लिटरेचर के क्षेत्र में असाधारण काम करने वालों को ये अवार्ड दिया जाता है। यह सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह अवार्ड साल 1954 में दिया जाने लगा था।

2. पद्म विभूषण

यह सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा सहित किसी क्षेत्र में योगदान और उनकी प्रतिभा के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

3. पद्म भूषण

यह किसी भी क्षेत्र में देश के लिए विशिष्ट सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार 2 जनवरी, 1954 को भारत के प्रेजिडेंट द्वारा दिया जाने लगा था।

4. पद्म श्री

पद्म श्री चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार को 1954 में दिया जाना शुरू हुआ था। यह एजुकेशन, साइंस, लोक मामलों, कला, मेडिकल, साहित्य आदि क्षेत्रों में अतुल्य योगदान के लिए दिया जाता है।

5. परम वीर चक्र

यह भारत के सैनिकों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान हैं। ये पुरस्कार दुश्मन के सामने बहादुर प्रदर्शन या फिर आत्म सम्पर्ण के लिए दिया जाता है।

6. अशोक चक्र

अशोक चक्र भी भारत के सैनिकों को बहादुरी के लिए दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो युद्ध के मैदान से दूर बहादुरी, आत्म-त्याग या साहसी कार्रवाई के लिए सम्मान के तौर पर दिया जाता है।

7. अर्जुन अवार्ड

राष्ट्रीय लेवल पर स्पोर्ट्स में ये पुरस्कार दिया जाता है। इस अवार्ड की शुरुआत 1961 में हुई थी। यह अवार्ड खेल मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।

8. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा में जीवनभर योगदान देने पर मिलने वाला सबसे बड़ा अवार्ड है। यह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1969 में हुई थी।

Related News