लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में हजारों प्रजाति के लाखों जानवर पाए जाते हैं, जिनमें पक्षी भी शामिल है। हम आपको बता दें कि उल्लू एक ऐसा पक्षी है, जो रात के समय सक्रिय होता है। दोस्तों उल्लू की कई प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें से कुछ प्रजातियां बेहद खास और दुर्लभ मानी जाती है। दोस्तो आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े उल्लू के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि यूरोपियन नस्ल का ‘ईगल उल्लू’ या ‘बुबो बुबो’ को दुनिया का सबसे बड़ा उल्लू माना जाता है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्रजाति के उल्लू की औसत लंबाई करीब 66 से 71 सेमी यानी कि लगभग 26 से 28 इंच होती है और वजन करीब 6 से 4 किलोग्राम तक होतो है। दोस्तों हम आपको बता दें कि इस प्रजाति के उल्लू के पंखों का विस्तार 5 फीट से भी अधिक होता है। आपको आश्चर्य होगा कि इस प्रजाति का उल्लू पूर्ण विकसित होने पर एक लोमड़ी या युवा हिरण जैसे बड़े शिकार भी आसानी से खा जाता है।

Related News