सच है कि जल ही जीवन है। आप सेहत बनाने के लिए चाहे कुछ भी खा लें, लेकिन बिना पानी के कुछ भी संभव नहीं है। अगर हम जल की ही बात करने जा रहे हैं तो आपने कई लोगों को तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते देखा होगा। इतना ही नहीं आपने खुद कई लोगों के मुंह से यह बात सुनी होगी कि तांबे के बर्तन में रखा पानी, स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है।
तो देर किस बात की, आइए जानें कि तांबे के बर्तन में पानी पानी से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

— तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। क्योंकि तांबे का बर्तन सभी प्रकार के बैक्टीरिया को पूरी तरह से खत्म कर देता है। ऐसे में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से डायरिया, पीलिया, पेचिश जैसी बीमारियां नहीं होती हैं।
— तांबा को अंग्रेजी में कॉपर भी कहते हैं। ऐसे में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से यह शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है।
— तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण विद्यमान होते हैं, जिससे शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती है। जोड़ों की समस्या से निपटने के लिए तांबे का पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

— तांबे में मौजूद एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेट्री तत्व शरीर के आंतरिक और बाह्य घावों को भरने में मदद करते हैं।
— पेट से जुड़ी सभी बीमारियों के लिए तांबे का पानी रामबाण के समान है। प्र​तिदिन तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से कब्ज, पेट दर्द, गैस और एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है।
— तांबे में मौजूद मिनरल्स थॉयराइड की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। थॉयराइड ग्रंथि‍ के सही क्रियान्वयन तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना बेहद उपयोगी सिद्ध होता है।

Related News