गर्मियों में फल खाना फायदेमंद माना जाता है और यह बहुत जरूरी भी है। लोग साथ में या फिर चाट बनाकर भी फल खाते हैं। आज के समय में गर्मियों में फ्रूट चाट का चलन बहुत ज्यादा हो गया है और ऐसे में लोग एक साथ कई फल खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग अंगूर को केले के साथ खाते हैं तो कुछ लोग सेब के साथ केला खाते हैं। जिसके अलावा कुछ लोग साथ में केला पपीता खाना भी पसंद करते हैं। पपीते का नियमित सेवन पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ फल एक साथ खाने से भी आपको खतरा हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि इससे क्या नुकसान हो सकते हैं।

क्या केले-पपीते का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए?

- पपीते में पपैन नाम का तत्व होता है, जिससे लोगों को एलर्जी होने लगती है। पपीते के सेवन से सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है और साथ ही अगर केले के पपीते को एक साथ लिया जाए तो यह आपके लिए नुकसानदेह होगा। जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

- पीलिया के मरीजों को भी पपीता नहीं खाने की सलाह दी जाती है। मौजूद पपैन बीटा-कैरोटीन पीलिया की समस्या को बढ़ा देता है। पपीते के केले का एक साथ सेवन करने से भी पेट में दर्द हो सकता है।

- यदि आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है तो शाम के समय केला न खाएं।

Related News