ऐसा कहा जाता है कि कुछ लोगों की फितरत में ही धोखा देना होता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए चाहे कोई कुछ भी कर ले लेकिन समय आने पर ये किसी की पोल खोलने में पीछे नहीं हटते हैं। हालाकिं व्यक्ति का स्वभाव कैसा है इसके लिए उसके संस्कार बेहद मायने रखते हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार राशि के हिसाब से भी धोखेबाज इंसान के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको ऐसे राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी आदत में धोखा देना होता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।


सिंह राशि (Leo)
इस राशि के लोग बेहद खुशमिजाज होते हैं। इसलिए लोग इनसे आसानी से दोस्ती कर लेते हैं। उन लोगों से इनका जुड़ाव भी होता है, उनके लिए ये काफी सोचते भी हैं। लोग इन पर विश्वास कर के उन्हें अपने सीक्रेट भी बता देते हैं, क्योंकि इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। लेकिन अगर बात इनके अपनों पर आ जाए तो इन्हें व्यक्ति की पोल खोलते देर नहीं लगती। ये किसी के साथ भी धोखा कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि अग्नि तत्व की राशि मानी जाती है। ये लोग बेहद ही गुस्से वाले होते हैं। अगर आप इनके लिए अच्छे रहते हैं तो ये आपके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं लेकिन अगर आपका व्यवहार इनके प्रति बदला, तो आपको छोड़ने में इन्हें वक्त नहीं लगता। ये ऐसे में आपके किसी राज को दूसरों के सामने प्रकट भी कर सकते हैं। इसलिए इनसे दोस्ती करें तो हमेशा अपने संबन्धों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें।

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले लोग काफी चतुर माने जाते है। ये लोग दिल के खराब नहीं होते हैं लेकिन अगर कोई इनसे पंगा ले, या इन्हें फंसाने की कोशिश करे, तो ये किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। अगर आपने इनसे अपने कोई सीक्रेट बताएं हैं, तो उन्हें उजागर करने में इन्हें वक्त नहीं लगता। इसलिए आपने इनसे दोस्ती की है तो आपको उस दोस्ती को अच्छे से निभाना भी चाहिए।

(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक -लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, हालाकिं इनका कोई प्रमाण नहीं है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Related News