शादी जिंदगी का अहम् फैसला होता है ये फैसला हमें बहुत सोच समझ कर लेना चाहिये | सिर्फ इसलिये शादी के लिए हाँ न करे की पेरेंट्स कह रहें है या ऊम्र बढ़ रही है तो शादी कर लेते है | क्या आप फाइनेंसियल स्ट्रोंग है जो अपना और अपनी पार्टनर का ध्यान रख उसकी जरूरतों को समझ पाए उन्हें पूरा पर पाने में आप समर्थ है| कही आप पहले से किसी और को तो पसंद नही करते ये बात लड़का लड़की दोनों पर लागू होती है|

अपनी इच्छा के खिलाफ़ किसी और से शादी आपको कितन दिन खुश रख पायेगी | अगर आप किसी को पसंद करते है तो एक बार अपने घर वालों से बात जरूर करे | वो आपकी भावनाओं को जरूर महत्व देंगे| आप इस बात का भी ध्यान रखे की आपके अन्दर कोई गन्दी लत तो नही जो आपके रिश्तों को बनने से पहले ही खत्म कर दे|

अगर है तो अपने पार्टनर से जरूर डिस्कस करे| कभी कभी कुछ बातें सिर्फ कहने से ही सोल्व हो जाती है वजाए छुपाने के| आपका पेहल कोई अफेयर था लेकिन अब नही है वह भी अपने पार्टनर को जरूर बताये | वर्ना कही और से पता चला तो आपके लिए मुसिबत बन सकता है ये छुपाना|

Related News