लाइफस्टाइल डेस्क। खूबसूरत दिखाई देने के लिए आजकल युवा तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी वजह से उनके चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं। मुंहासों की समस्या से चेहरे पर दर्द और सूजन के साथ-साथ कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। मुहासों से छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे मुंहासों की समस्या समाप्त नहीं हो पाती है। आयुर्वेद में मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के कई अचूक उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको उन्हीं में से कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.आयुर्वेद के अनुसार मुहांसों को जड़ से समाप्त करने के लिए मसूर की दाल को पीसकर दूध, कपूर और घी में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा ले। करीब 30 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। इस नुस्खे का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार करने पर चेहरे पर दिखाई देने वाले मुंहासे दूर होते हैं और चेहरे का रंग भी निखरता है।

2.मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए जामुन के बीज को पानी मे घिसकर चेहरे पर लगाएं। इस नुस्खे का इस्तेमाल सप्ताह में दो से तीन बार करने पर मुंहासों की समस्या धीरे-धीरे समाप्त होने लगेगी।

Related News