साल 2021 देश के लिए कई बेहतरीन साल रहा है। नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में पहला गोल्ड जीतने से लेकर भारत में एक बिलियन कोविड टीकाकरण का रिकॉर्ड हासिल करने तक, यह वर्ष उल्लेखनीय रूप से कई बड़ी घटनांओं का साक्षी रहा है। जैसा कि हम 2022 में प्रवेश करने वाले हैं और साल 2020 खत्म होने वाला है तो आइए नजर डालते हैं 2021 के कुछ ऐसे ही ऐतिहासिक रिकार्ड्स पर।

1. एक अरब COVID-19 टीकाकरण

21 अक्टूबर 2021 को, भारत ने 1 बिलियन COVID-19 टीकाकरण खुराक देकर इतिहास रच दिया।

2. नीरज चोपड़ा ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में पहला ओलंपिक गोल्ड मैडल जीता

7 अगस्त 2021 को, भाला फेंकने वाले नीरज चोपड़ा ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में ओलंपिक में भारत का पहला गोल्ड मैडल जीता।

3. भारतीय बालिका हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

2 अगस्त 2021 को, भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद इतिहास रच दिया था।

4. पोप फ्रांसिस और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच पहली मुलाकात

30 अक्टूबर 2021 को, पोप फ्रांसिस और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी रोम में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर पहली बार मिले।

5. लद्दाख को मिला अपना पहला FM रेडियो स्टेशन

15 दिसंबर 2021 को, लद्दाख को अपनी राजधानी लद्दाख में अपना पहला FM रेडियो स्टेशन मिला।

6. भारत की प्रजनन दर में पहली बार गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सर्वेक्षण के अनुसार, 25 नवंबर 2021 को, भारत की कुल प्रजनन दर (टीएफआर), प्रति महिला बच्चों की औसत संख्या, राष्ट्रीय स्तर पर 2.2 से घटकर 2 हो गई और चंडीगढ़ में 1.4 से लेकर उत्तर प्रदेश में 2.4 हो गई।

Related News