दुनिया में कई तरह की डिशेज खाई और खिलाई जाती हैं। उसी में बिरयानी भी खास डिश में से एक है, लेकिन बात करे दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी की तो कहा मिलतीहै, आपको बता दें कि दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी की कीमत 20 हजार रुपए है। इस बिरयानी में चिकन और मटन के साथ सर्व किया जाता है सोना...

भारत में अगर आप 5 सितारा रेस्त्रां भी जाकर बिरयानी खाएंगे तो आपको हजार दो हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे मंहगे बिरयानी के प्लेट की कीमत क्या है? इतने पैसों में पूरा भारतीय मोहल्ला बिरयानी खा लेगा।

बिरयानी के मामले में दुबई सबसे आगे है। यहां अलग-अलग तरह से बिरयानी बनाई जाती है। ऐसा ही एक रेस्त्रां है बॉम्बे ब्रोट रेस्त्रां। यहां दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी सर्व की जाती है। इसके एक प्लेट की कीमत 20 हजार रूपये है। आप सोच रहे होंगे आखिर इस बिरयानी में ऐसा क्या ख़ास है कि इसके लिए इतने पैसे खर्च करने पड़ते हैं।


दरअसल, इस बिरयानी में सोना सर्व किया जाता है। जी हाँ, गोल्ड रॉयल बिरयानी को हाल ही में लांच किया गया है। इस बिरयानी को 23 कैरेट सोने के साथ गार्निश किया जाता है।

Related News