कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे बचे रहने के लिए मास्क पहनना सबसे जरूरी है। लेकिन मास्क कोई भी हो इसे सही तरीके से पहनें और साथ ही डिस्पोज़ भी। जिसके बारे में आज हम यहां जानेंगे।


ट्रिपल लेयर मास्क या सर्जिकल मास्क

- यह मास्क सस्ते और सुगम होते हैं। यह तीन लेयर से बने होते हैं।

- इसकी अंदर की लेयर कॉटन की होती है जिससे पहनने वाले की सांस की नमी को सोख सकें।

- इसकी बीच की लेयर पॉलीपोपलीन की होती है।

- वही सबसे ऊपर यानी बाहरी लेयर सिंथेटिक जैसे कि पॉलीस्टर की होती है, जिससे वायरस बाहर ही रूक जाता है।


कैसे पहनें ट्रिपल लेयर मास्क

- सबसे पहले अपने हाथों को साबुन या सैनेटाइज से धो लें।

- इसके बाद मास्क को टियर और होल के पास पकडें।

- मास्क के एक साइड में मेटल होता है। वो हिस्सा ऊपर की ओर रहेगा।

- मास्क के एक और हैवी कलर होता है। इस पार्ट को बाहर की ओर रखना चाहिए।

- मास्क को पहने और मेटल लाइन को नाक पर रखकर दबाते हुए नोज शेप पर सेट करें।

- मास्क ऐसे पहनें कि नाक, मुंह, चिन तीनों कवर हो जाएं।

कैसे उतारें?

- सबसे पहले मास्क की डोर को दोनों कानों के पास से पकड़ें।

- मास्क को उतारते समय अपनी बॉडी से या फिर किसी सरफेस से दूर रखें।

- मास्क उतारते ही इसे किसी डस्टबिन में डाल दें।

- इसके बाद अपने हाथों को सैनेटाइजर से धो लें।

Related News