हिंदू धर्म में कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि को बहुत खास माना जाता है। बता दें कि इस साल 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोग गंगा स्नान जरूर करते हैं। मान्यता है कार्तिक पूर्णिमा की शाम को ही भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था तथा ब्रह्मा जी का पुष्कर में आज के दिन ही अवतरण हुआ था। इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मनुष्य को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

- कार्तिक पूर्णिमा की शाम को तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीया जलाएं। ऐसा करने से घर में समृद्धि बनी रहती है तथा जातक का दुर्भाग्य दूर होता है।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शनि को सरसों को तेल अर्पित करें। ऐसा करने से शनिदोष से मुक्त हो जाएंगे।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करके गरीबों को उड़द की दाल और चावल दान करें। घर में सौभाग्य का आगमन होता है तथा खुशियां आती हैं।

- कार्तिक पूर्णिमा तिथि को 11 कौड़ियां के ऊपर हल्दी का तिलक लगाकर तिजोरी में रख दें। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते का तोरण बनाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है।

Related News