फलों का व्यक्ति के स्वास्थ्य से गहरा नाता होता हैं। शरीर के सभी पोषक तत्वों की कमी को फलों की मदद से दूर किया जा सकता हैं। ऐसा ही के फल हैं पपीता जो विटामिन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है क्योंकि पपीते में विटामिन ए, सी, ई मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वैसे कच्चा पपीता महिलाओं की उन्हीं समस्याओं को दूर करता है जो महिलाओ में सबसे ज्यादा पाया है।

महिलाओं को अक्सर यूरिन इंफेक्शनकी समस्या हो जाती है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूर नहीं हैं, क्योंकि कच्चा पपीता इससे राहत दिलाने में बहुत मददगार होता है। यह इंफेक्शन की परेशानी को खत्म करके बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।

ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं के लिए कच्चे पपीता खाना बहुत अच्छा रहता है, क्योंकि ऐसी महिलाओं को पोषक तत्वों की जरूरत ज्यादा होती है। इसके अलावा यह शरीर में सभी एंजाइम की कमी को पूरा करके दूध बढ़ाने में मदद करता है।

कई रिसर्च में पाया गया है कि कच्चे पपीते को रेगुलर खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, फीटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स को बनने से रोकने का काम करते हैं। जिससे कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

Related News