एलियंस को लेकर आज तक बहुत से लोगों ने कई दावे किए हैं। वही एक महिला ने भी अब चौंका देने वाले दावा किया है। उसने कहा कि उसने एलियन के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। इतना ही नहीं महिला ने ये भी कहा कि वह इसके बाद प्रेग्नेंट भी हुई।

ये चौंकाने वाली बात एक रिपोर्ट में सामने आई है। दरअसल अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने उन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उनके बयान लिए, जिन्होंने UFO से मिलने के बाद 'पैरानॉर्मल एक्सपीरियंस' का दावा किया था। रिपोर्ट में उन सब चीजों के बारे में जानकारी दी गई है जो किसी Alien या UFO के करीब जाने पर देखे जा सकते हैं। इसमें इंसानों को चोट लगने से लेकर किडनैप करने और शारीरिक संबंध बनाने तक के मामले शामिल है।

एक गवाह ने कहा कि यूएफओ के एलियंस ने इंसानों के साथ यौन संबंध बनाए और यहां तक ​​कि एक महिला को प्रेग्नेंट भी कर दिया। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि UFO और मनुष्यों के बीच पांच बार 'यौन संबंध' बनाने की सूचना मिली है।

रिपोर्ट में अमेरिका स्थित MUFON नाम की एजेंसी ने इंसानों और उनकी आवृत्ति पर UFO देखे जाने के जैविक प्रभावों के बारे में बताया है। जिसमें UFO के संपर्क में आए इंसानों की किडनैपिंग, प्रेग्नेंसी, सेक्सुअल रिलेशन, टेलीपैथी का अनुभव आदि के बारे में जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि UFO/Alien के करीब जाने से लोग घायल हो सकते हैं, विकिरण से जल सकते हैं, मस्तिष्क की समस्या हो सकती है या उनकी नसों पर प्रभाव पड़ सकता है। अन्य एक्सपीरियंस की बात करें तो उन्हें बुरे सपने आना, आवाज चले जाना, आंख में चोट लगना, सांस लेने में तकलीफ और वजन घटना शामिल है।

Related News