आपने तक इस बारे में सुना होगा कि किसी महिला ने एक साथ जुड़वाँ या 3 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मोरक्को के माली में एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था। जन्म के सभी बच्चे और माँ स्वस्थ थे।

महिला का नाम हलीमा सीजे है और 25 साल की है। उन्हें अच्छी देखभाल के लिए 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। मोरक्को के अधिकारियों ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है। वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता रचिद कौधरी ने कहा उन्हें इस बारे में ऐसी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हलीमा ने सीजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है।

माली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महिला ने अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसमें पता चला था कि उसके गर्भ में एक-दो नहीं पूरे 9 बच्चे पल रहे हैं। यह खबर सुन सब हैरान रह गए, लेकिन जब महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया, तो खबर दुनिया भर में फैल गई क्योंकि अब तक नौ बच्चों के साथ जन्म होने का संभवत: यह पहला मामला है।

Related News