महाशिवरात्रि के पर्व पर देश भर में शिव मंदिरों में भक्तों का तातां लगा रहता है। सभी महादेव की पूजा करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए मंदिर में आते हैं। कहते हैं कि महादेव ऐसे लोगों की सभी मुरादों को पूरा करते हैं।

लेकिन एक महिला ऐसी भी थी जो भगवान शिव को मत्था टेकने के बाद फिर दोबारा नहीं उठी। घटना गोरखपर के हैरया गांव की है, जहां महाशिवरात्रि के मौके पर एक 60 वर्षीय महिला पूजा करने के लिए शिव मंदिर पहुंचीं और भगवान के सामने मत्था टेका। लेकिन फिर सिर नहीं उठाया। लोगों ने देखा कि उनके शरीर में कोई हरकत नहीं है तो घर वालों को सूचित किया गया। लेकिन जब घर वालों ने उन डॉक्टर के यहाँ पहुंचाया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वृद्ध महिला गांव के शिव मंदिर पर रोज की ही तरह सुबह 4.00 बजे जल चढ़ाने गई थीं। 65 वर्षीय जमुना प्रसाद कसौधन मृतक महिला के पति हैं। विभक्ति देवी को छूते ही वह एक तरफ गिर गईं। मंदिर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आस-पास के लोग भी वहां पहुंचे और विभक्ति देवी को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों ने बताया कि विभक्ति देवी बचपन से ही शिव भक्ति में लीन रहती थीं। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन, भगवान के सामने उनकी मौत होने से लोग हैरत में हैं। हालांकि, इसे शुभ भी मान रहे हैं।

Related News