बॉलीवुड और टेलीविजन स्टार्स अपनी लाइफ से जुड़ी हर खबर के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कई स्टार्स शूटिंग सेट पर अपने को-स्टार के साथ अफेयर के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। इंडस्ट्री में ऐसी कई जोड़ियां मौजूद हैं जो अपने अफेयर्स की खबरों के चलते चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको इंडस्ट्री के उन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने तलाक के एक साल बाद ही दूसरी शादी और सगाई कर ली थी। वह अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहे।


करण सिंह ग्रोवर
टेलीविजन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के नाम से हर कोई वाकिफ है। अगर देखा जाए तो करण ज्यादातर अपने अफेयर्स, लिंकअप, शादी और तलाक के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने श्रद्धा निगम से शादी से पहले बरखा बिष्ट से अफेयर के किस्से चर्चा में थे। शादी के बाद उनका अपनी कोरियोग्राफर निकोल के साथ भी अफेयर रहा। इस अफेयर के चलते श्रद्धा ने करण से तलाक ले लिया। इसके कुछ समय बाद ही करण ने जेनिफर विंगेट संग सात फेरे लिए। पर अफसोस जेनिफर से तलाक के कुछ वक्त बाद ही करण ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु संग रिश्ता जोड़ लिया था।



हिमेश रेशमिया
इसके अलावा संगीत के बादशाह मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अपनी 15 साल पुरानी शादी तोड़कर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर संग सात फेरे ले लिए थे। बता दें कि पहली पत्नी से उन्हें 10 साल का एक बेटा भी था, जिसका नाम स्वयं है। हालांकि हिमेश की पहली पत्नी का यही कहना था कि इस रिश्ते के टूटने में सोनिया की कोई गलती नहीं है। हिमेश अपनी दूसरी पत्नी सोनिया के साथ अब बेहद खुश हैं। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ बढ़िया चल रही है।

रघुराम
इस लिस्ट में MTV शो रोडीज के जज रघुराम का नाम भी शामिल है। उन्होंने 2 फरवरी साल 2006 को सुगंधा गर्ग संग सात फेरे लिए थे। हालांकि 29 जनवरी साल 2018 आपसी सहमति के साथ दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बन गई। रघुराम और सुगंध को अलग हुए करीब 6 महीने ही पूरे हुए थे कि रघुराम ने अपनी गर्लफ्रेंड और कैनेडियन सिंगर नताली डि लुसियो संग गुपचुप सगाई कर ली। सुंगधा के साथ रघुराम का रिश्ता टूटने के पीछे उनके इसी अफेयर को बताया गया।

डिम्पी गांगुली
टीवी स्टार डिम्पी गांगुली के नाम से आप वाकिफ ही होंगे। जो ‘राहुल के स्वयंवर’ से पॉपुलर हुई थीं। उन्होंने इसी स्वयंवर में राहुल महाजन संग सात फेरे लिए थे। टीवी पर हुई इस शादी में सभी रस्मों को धूमधाम से पूरा किया गया था। हालांकि शादी के कुछ वक्त बाद ही उनके आपसी रिश्ते खराब होने लगे थे। राहुल और डिम्पी के बीच सब ठीक नहीं चल रहा था। बता दें किडिम्पी ने रा हुल से अलग होकर रोनित रॉय नाम के व्यक्ति संग सात फेरे लिए। आज उनकी एक बेटी और बेटा है।

Related News