आपने आज तक फ्रिज में बर्फ और आइसक्रीम तो खूब जमाई होगी। कई बार जब कोई चीज फ्रीज में लंबे समय तक पड़ी रहती है तो उसमे भी बर्फ जमने लगती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि अगर पेट्रोल को फ्रिज में रख दिया जाए तो क्या होगा? क्या वो बर्फ में बदल जाएगा? हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

सबसे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि किसी भी तरह के पदार्थ कोका फ्रीजिंग पॉइंट अलग अलग होता है। फ्रीजिंग पॉइंट तक न्यूनतम तापमान की अवस्था में ले जाने पर वह जमने लगता है।

हर चीज़ जैसे, पानी, दूध, खाद्य तेल, क्रूड ऑयल इन सब के फार्मूले अलग-अलग होते है। इन सभी के बॉयलिंग और फ्रीजिंग पॉइंट अलग अलग होते हैं।

पानी के एक अणु में हाइड्रोजन के 2 अणु और ऑक्सीजन के एक अणु होते हैं और इसका फ्रीजिंग पॉइंट शून्य डिग्री सेल्सियस होता है। दूसरी तरफ पेट्रोल का फार्मूला CnH2n+2 होता है। यह मुख्य रूप से कार्बन और हाइड्रोजन का यौगिक है। पेट्रोल का फ्रीजिंग पॉइंट पानी की अपेक्षा काफी नीचे होता है। पेट्रोल का फ्रीजिंग प्वाइंट -60 डिग्री सेल्सियस होता है। अगर हम पेट्रोल को -60 डिग्री तक ले जाए तो ही उसका बर्फ जमना शुरू होगा।


घर में जो फ्रीज मौजूद होते हैं, उनमें फ्रीजर का न्यूनतम तापमान 0 से -4 तक ही होता है। इसके अलावा जिन डीप फ्रीजर्स में आइसक्रीम या कोल्डड्रिंक रखी जाती है उनका न्यूनतम तापमान -9 से -18 डिग्री सेल्सियस तक होता है। इसलिए अगर हम पेट्रोल को पूरे दिन पूरी रात या फिर दो तीन दिन के लिए भी अगर फ्रिज में रख दें वो बर्फ में नहीं बदलेगा।

Related News