सर्दियों में हमें ऐसा भोजन करने के लिए कहा जाता है जिसे शरीर को गर्मी मिले। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर को बेहद गर्म रखेगी। हम बात कर रहे हैं गोंद की। गोंद शरीर को गर्म रखती है और इसके और भी कई फायदे होते हैं। इसका सेवन महिला और पुरुष दोनों को करना चाहिए। आप गोंद के लड्डू बना कर इनका सेवन कर सकते हैं इस से आपको फायदा होगा।

1- गोंद का लड्डू खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढने लगती है। इस से सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां नहीं होती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक श्रमता भी बढ़ती है।

मकर संक्रांति में इस 5 तरह के लड्डू बनाकर करें मेहमानों का स्वागत

2- अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आपको एक या दो गोंद के लड्डू खाने चाहिए। लेकिन आवयश्कता से अधिक गोंद के लड्डू भी नहीं खाने चाहिए।

3- रात को सोने से पहले एक गोंद का लड्डू गर्म दूध के साथ खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इस से मांसपेशियां मजबूत होती है।

बेसन की बर्फी के बिना सर्दियां हैं अधूरी, इस तरह आधे घंटे में बनाए स्वादिष्ट बेसन बर्फी

4-जोड़ों की दर्द से ग्रस्त लोगों को भी गोंद के लड्डू खाने चाहिए। इसका सेवन रात में गर्म दूध के साथ जरूर करें।

5- गोंद का सेवन करने से शरीर में आई किसी भी तरह की कमजोरी को दूर किया जा सकता है, इसके अलावा भी यदि शरीर में किसी तरह की कोई थकावट महसूस हो रही हो तो रोजाना गोंद का सेवन करना चाहिए, यह त्वचा की ख़ूबसूरती भी बढाता है।

Related News