ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रह और नक्षत्र की चाल रोज बदलती है। इसके कारण हमारा दिन कभी सामान्य तो कभी अच्छी सफलता साथ दिन बीतता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार आज महीने के आखिरी दिन 6 राशियों के लिए ठीक नहीं है। जिसके कारण व्यघात और कालदंड नाम दो अशुभ योग बन रहा है। इस अशुभ योग से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन धन, हानि और विवाद भरा हो सकता है। आज मेष तथा धनु राशि के लिए कोई भी नया कार्य आज शुभ नहीं है। इन राशि के लोग आज विवादों से दूर रहें। आइये जानते है इन राशि वाले लोगों के लिए कैसे रहेगा आज का दिन.........


मेष राशि - आज 2 अशुभ योग बनने से आज का दिन बिगड़ सकता है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। फालतू खर्चे हो सकते है। धन से जुड़े हानि के योग भी बन रहे है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपके बनते हुए काम बि‍गड़ सकते है।


मिथुन राशि - आज आपके जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार को नरम रखें। ऑफिस में मन लगा कर काम करें। जिन सवालों के जवाब आप पाना चाहते है वो आज आपको मिल सकते है।

अपने पुराने दोस्तों के साथ समय बिताये।


कर्क राशि - कई दिनों से अटके हुए पैसे आज आपको मिल सकते है। घर - परिवार के कामकाज से आज आपको किसी दूसरे शहर में जाना पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स के करियर के हिसाब से आज एक दन अच्छा रहेगा। मन लगा कर पढ़ाई करें।


सिंह राशि - आज आप अपने सेहत का ध्यान रखें। जहां तक हो सके अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी जोखिमभरे काम को करने से पहले सोच - विचार जरूर कर लें।


धनु राशि - आज आप घर - ऑफिस के काम को संयम और धैर्य से करें। आज आपको काम को लेकर झुंझलाहट बढ़ सकती है। अपने जीवनसाथी से विवाद के योग बन रहें है। अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। किसी अनजान की मदद से आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पहले से सोचा हुआ कोई प्लान अचानक बदल सकता है। किसी पुरानी बात पर को लेकर दुखी हो सकते है।


मकर राशि - आज कोई राहगीर आपकी मदद ले सकता है। आज का दिन आपका भाग- दौड़ भरा हो सकता है। आज आप खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करेंगे। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। घर - परिवार से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

Related News