हम सभी गर्मियों के दिनों में फैन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि भारत में ज्यादातर 3 ब्लेड वाले फैंस का ही इस्तेमाल किया जाता है जबकि दूसरे देशों में आपको 3, 4 या 5 ब्लेड वाले फैंस देखने को मिल जाएंगे।

क्या आपको पता है कि भारत के लोग तीन ब्लेड्स के पंखे क्यों लगाते हैं? इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

दरअसल, कई देशों में अधिकतर लोग अपने घरों में चार ब्लेड्स के पंखे लगाते हैं। लोग अपने घरों में एयर कंडीशनर (AC) लगाते हैं, इसलिए वो पंखों का इस्तेमाल घरों को ठंडा करने के लिए नहीं, बल्कि सप्लीमेंट के तौर पर पंखों का इस्तेमाल करते हैं. यानि कि वह AC की हवा को पूरे घर में फैलाने के लिए चार ब्लेड्स के पंखे लगाते हैं।

भारत में ज्यादातर लोग गरीब और मध्यम वर्ग के हैं. यहां लोग ठंडी हवा के लिए पंखों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए तीन ब्लेड वाले पंखे 4 ब्लेड वाले पंखों की तुलना में हवा ज्यादा देते हैं।

तीन ब्लेड वाले पंखों से बिजली की भी बचत होती है। इसकी हवा चारों तरफ फैल भी जाती है। इसलिए भारत में अधिकतर तीन ब्लेड वाले फैंस का ही इस्तेमाल किया जाता है।

Related News