हम सभी जब किसी से मिलते हैं तो राम राम कहते हैं। हिंदू धर्म में राम का नाम बहुत ही ऊंचा है। लेकिन आपने क्या कभी सोचा की राम का नाम 2 बार ही क्यों बोला जाता है? 1 या 3 बार क्यों नहीं?

दरअसल इसके पीछे एक कारण है जिसके बारे में आप निश्चित रूप से नहीं जानते होंगे और हम आपको आज इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

दो बार "राम राम" बोलने के पीछे बड़ा गूढ़ रहस्य है क्योंकि यह आदि काल से ही चला आ रहा है हिन्दी की शब्दावली में "र" सत्ताइस्व्वां शब्द है, "आ" की मात्रा दूसरा और "म" पच्चीसवां शब्द है। अब तीनो अंको का योग करें तो 27 + 2 + 25 = 54, अर्थात एक "राम" का योग 54 हुआ। इसी प्रकार दो "राम राम" का कुल योग 108 होगा। हम जब कोई जाप करते हैं तो 108 मनके की माला गिनकर करते हैं। सिर्फ "राम राम" कह देने से ही पूरी माला का जाप हो जाता है।

Related News