भारत में कई जहरीले सांप पाए जाते हैं। सांपों के काटने से हर साल भारत में हजारों लोगों की मौत हो जाती है। वैसे तो सांप ऐसे ही किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

सांपों के बारे में एक बात आपने सुनी होगी कि सांप अक्सर चंदन के पेड़ पर लिपटे रहते हैं। तो आपने कभी सोचा कि ऐसा आखिर क्यों होता है? आखिर सांप चंदन के पेड़ के चारों ओर क्यों लिपटे रहते है।

बहुत लोगों का ऐसा मानना है कि सांप चंदन के पेड़ की खुशबू की वजह से ही पेड़ से लिपटे रहते है। लेकिन आप शायद ना जानते हों कि सांप में सूंघने की श्रमता नहीं होती है बल्कि वे अपनी जीभ को बाहर निकाल कर आस पास के वातावरण का जायजा लेते हैं।

सांप चंदन के पेड़ के चारों ओर इसलिए लिपटे रहते हैं क्योकिं गर्मियों में इन जीवों को अपने शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है। जितने भी सरीसृप होते हैं उनके शरीर का तापमान गर्मियों में काफी बढ़ जाता है और यही कारण है कि सांप नदी,तालाब,कुएं जैसे ठंडे स्थानों पर रहना ही पसंद करते हैं। चंदन के पेड़ों के चारों ओर लिपटे रहने का भी यही कारण है।

Related News