इंटरनेट डेस्क। मेहंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार भी अधूरा माना जाता है। शादी हो या कोई फेस्टिवल, महिलाएं मेहंदी लगाना बिल्कुल नहीं भूलती हैं।

अगर बात सावन की त्योहार तीज की तो इसमें हरी व लाल चूड़ियों के साथ-साथ मेहंदी लगाने का भी अलग महत्व हैं। चलिए आज हम आपको मेहंदी के कुछ डिजाइन्स दिखाएंगे, जिन्हें आप इस सावन पर अपने हाथों में सजा सकती हैं।

सावन में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि तीज के पावन अवसर पर मेहंदी लगाने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। वहीं मेहंदी के बारे में एक और मान्यता है कि जिसके हाथ की मेहंदी जितनी गहरी होती है, उसको उतना ही अपने पति का प्रेम मिलता है। जिस वजह से सावन महीने में महिलाएं मेहंदी लगाकर अपने हाथों को खूबसूरती बढ़ाती हैं।

पहले समय में क्या होता था कि महिलाएं अपने हाथेलियों में मंगल चिहृों जैसे स्वास्तिक, लोकशैली डिजाइन लगा लिया करती थी लेकिन अब समय के साथ मेहंदी के डिजाइन्स भी बदल चुके हैं। आजकल महिलाएं डिफरैंट स्टाइल जैसे अरेबिक मेहंदी, पोर्ट्रेट स्टाइल मेहंदी अन्य आदि कई डिजाइन्स खूब पसंद किए जा रहे हैं।

Related News