आपने हवाई जहाज का सफर किया होगा या हवाई जहाज को देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया हैं कि हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता हैं। इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

सफेद रंग प्लेन को गर्म होने से बचाता है

प्लेन का रंग सफेद होने की सबसे बड़ी वजह, प्लेन को गर्मी से बचाना है। रनवे से लेकर आसमान तक बहुत धूप होती है। सूरज की किरणों में इंफ्रारेड रेज होती है, जिस से भयंकर गर्मी पैदा होती है। सफेद रंग ऐसे में एयरप्लेन को गर्म होने से बचाए रखता है। सफ़ेद रंग सूरज की किरणों को 99% तक रिफ्लेक्ट कर देता है।

क्रैक या दरारे दिखने में आसानी

सफेद रंग होने के कारण हवाई जहाज के क्रैक या दरारें काफी आसानी से दिख जाते हैं। इसलिए उसका निरीक्षण करने में आसानी रहती है।

पेंट करने में कम लागत

हवाई जहाज को अलग रंग से पेंट करने पर लगभग 1 करोड़ रुपए तक का खर्च आता है। जबकि सफेद रंग से पेंट करने में सिर्फ 3 लाख से 5 लाख रुपए तक का खर्चा आता है।

सफेद रंग की विजिब्लिटी कम होती है

सफेद रंग आसानी से दिखाई देता है। इसीलिए सफेद रंग के प्लेन को आसमान में आसानी से देखा जा सकता है। सुरक्षा की वजह से अधिकतर पर प्लानों को सफ़ेद रंग में रंगा जाता हैं।

Related News