बहुत से बच्चों को मिट्टी खाने की आदत होती है। इस आदत से उनके पेरेंट्स बेहद ही परेशान भी रहते हैं। उनकी इस आदत को छुड़वाने के लिए वे कई तरीके भी आजमाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर बच्चे मिट्टी क्यों खाते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में।

क्यों मिट्टी खाते हैं बच्चे?
कई रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चों को कोई भी नॉन फूड आइटम मुँह में डालने की आदत होती है। ऐसा वे इसलिए करते हैं ताकि उसके बारे में जान चुके। ऐसा वो एक डिसऑर्डर की वजह से करते हैं, जिसे PICA डिसऑर्डर कहा जाता है। ये सामान्य तौर पर 1 से 7 साल के बच्चों में देखने को मिलता है और इसी कारण बच्चे मिट्टी भी खाते हैं।

ये डिसऑर्डर उन बच्चों में ज्यादा होता है, जिनके शरीर में आयरन, कैल्शियम या जिंक की कमी होती है। जब उनमे किसी पोषक तत्व की कमी है तो वो ऐसी चीजों को खाते हैं। बच्चे किसी भी चीज के स्वाद और सुगंध को जानने के लिए तैयार रहते हैं और उन्हें ऐसा करना अच्छा लगता है।

क्या इसके कोई फायदे हैं?
बहुत से लोग मानते हैं कि मिट्टी खाने से कई फायदे होते हैं। हालाकिं बच्चों को मिट्टी खाने के कोई फायदे नहीं होते जबकि मिट्टी में खेलने से फिर भी बच्चों के लिए फायदे हो सकते हैं। मिट्टी में खेलने से बच्चों इम्युन सिस्टम भी मजबूत होता है।

Related News