घर में रोजमर्रा के इस्तेमाल में लाई जानेवाली चीजों की जब भी जरूरत पड़ती है हम उसे बाज़ार से खरीदकर ले आते हैं। लेकिन इन चीज़ों को घर लाने के लिए हम किसी खास दिन या समय के बारे में नहीं सोचते। घर में इस्तेमाल होने वाली कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें शनिवार के दिन घर नहीं लाना चाहिए। शनिवार का दिन शनि देव का होता है. इसलिए ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन कुछ चीजों को घर लाना अशुभ होता है और ये दुर्भाग्य को बुलावा देता है.

1. लोहे का सामान :- शनिवार का दिन शनिदेव के लिए समर्पित है। इसलिए कहा जाता है कि इस दिन लोहे का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए।


2. तेल खरीदने से बचें :- शनिवार के दिन तेल खरीदने से परहेज़ करना चाहिए। इस दिन तेल खरीदना रोगों को निमंत्रण देता है। लेकिन इस दिन तेल का दान करना शुभ होता है।
3. नमक खरीदने से बचें :- नमक खरीदना है, तो बेहतर होगा कि आप उसे शनिवार के बजाय किसी और दिन खरीदें। माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से घर पर कर्ज बढ़ने की संभावना होती है।


4. कैंची खरीदना :- कैंची का इस्तेमाल घर में कागज़ या कपड़े काटने के अलावा और कई कामों के लिए किया जाता है. लेकिन कैंची को शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि इस दिन कैंची जिसके भी घर में जाती है वहां रिश्तों में तनाव लेकर आती है।
5. काला तिल :- शनिवार के दिन तिल खरीदना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आने लगती है और काम बिगड़ने लगते हैं।

Related News