दुनिया भर में प्याज का इस्तेमाल रोजमर्रा के खाने में किसी न किसी तरह किया जाता है। प्याज भारतीय व्यंजनों के मुख्य उत्पादों में से एक है। हालांकि आमतौर पर लोग गुलाबी प्याज का ही इस्तेमाल करते नजर आते हैं। लेकिन आज हम सफेद प्याज के बारे में बात करने जा रहे हैं। सफेद प्याज गर्मियों की कई स्वास्थ्य समस्याओं से हमारी रक्षा करता है। सफेद प्याज का इस्तेमाल सब्जियों, ग्रेवी या सलाद में भी किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं प्याज खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

पाचन के लिए अच्छा

सफेद प्याज में प्रीबायोटिक्स और फाइबर होते हैं जो हमारे पेट को स्वस्थ रखते हैं। इसका नियमित सेवन आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करता है।
खून पतला रखना

कई लोगों को कोरोना के इलाज के बाद ब्लड थिनर लेने पड़ते हैं। लेकिन सफेद प्याज में खून को पतला रखने की प्राकृतिक क्षमता होती है। इसमें सल्फर जैसे तत्व होते हैं जो रक्त को पतला करते हैं। जिससे शिराओं और धमनियों में रक्त का प्रवाह अच्छा रहता है। रोजाना सफेद प्याज खाने से खून के थक्के नहीं बनते।

दिल को स्वस्थ रखता है

यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से रक्तचाप कम हो सकता है।

अनिद्रा को दूर करता है

एक खोज में पाया गया कि सफेद प्याज में एल-ट्रिप्टोफैन होता है जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। सफेद प्याज के सेवन से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है जिससे तनाव से राहत मिलती है।

Related News