सवाल- वह कौन सा पेड़ है जो अपने तने में 120000 लीटर तक पानी जमा कर सकता है?
जवाब- बाओबाब पेड़. (यह पेड़ अफ्रीका में पाया जाता है)
सवाल- वृद्धावस्था में मनुष्य की हड्डियां क्यों कमजोर हो जाती है?
जवाब- कैल्शियम की कमी से।
सवाल-मनुष्य के जीवन काल में कितने दांत दो बार विकसित होते है?
जवाब- 20 दांत.
सवाल- पृथ्वी पर समुद्रतल से सर्वाधिक नीची झील कौनसी है?
जवाब- मृत सागर. (मृत सागर समुद्र तल से 440मीटर नीचे, दुनिया का सबसे निचला बिंदु कहा जाने वाला सागर है)
सवाल- विश्व के किस मरुस्थल में बुशमैन नामक चलवासी जनजाति के लोग रहते हैं?
जवाब- कालाहारी. (यहां रहने वाली जनजातियों को बुशमैन कहा जाता है)
सवाल-अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब- 23 जून को।
सवाल- विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब- विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है।
सवाल : खाना पकाने वाली LPG गैस किसका मिश्रण होता है?
जवाब : प्रोपेन एवं ब्यूटेन का।
सवाल : बैरोमीटर की रीडिंग नीचे जाती प्रतीत हो तो यह किस चीज का संकेत है?
जवाब : तूफान के आने का।
सवालः किस देश में लोग अंतिम संस्कार के दौरान डांस करते हैं?
जवाबः घना देश के लोग अंतिम संस्कार के दौरान डांस करते हैं।

Related News