लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों दुनिया में हर साल नीलामी में कई ऐतिहासिक चीजों को नीलाम किया जाता है। हम आपको बता दे कि दुनिया के अलग-अलग देशों में कई बार नीलामी में पुराने और ऐतिहासिक सिक्कों को भी नीलाम किया गया है, जिन्हें ऊंची कीमतों पर बेचा गया है। दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे सिक्के के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अमेरिका में एक नीलामी में बेचा गया था। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि अभी हाल ही में डबल ईगल सिक्के को अमेरिका में करीब 138 करोड़ रुपए में बेचा गया था, जिस कारण इस सिक्के ने दुनिया के सबसे महंगा सिक्का होने का एक अलग ही कीर्तिमान रच दिया है। हम आपको बता दें कि साल 1933 में बना यह डबल ईगल सिक्का पूरी तरह से सोने का बना हुआ आखरी सिक्का था। इस कारण इस सिक्के की इतनी बड़ी बोली लगी।

Related News