भगवान की पूजा करते समय उन्हें फूल भी अर्पण किए जाते हैं। इस से वे बेहद प्रसन्न होते है लेकिन अलग अलग देवी देवताओं को अलग अलग तरह के फूल अर्पण करने चाहिए। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि कौनसे देवी देवता को कौनसे फूल अर्पण करने चाहिए।

1) श्री गणेश

श्री गणेश को हर किस्म के फूल पसंद हैं सिवाए तुलसी के! भगवान गणेश को आप तुलसी के सिवाय कोई भी फूल अर्पण कर सकते हैं।

2) शिव जी

शिव जी के चरों में आप चमेली, शमी, श्वेत कमल, खस, गूलर, धतूरा, पलाश, बेलपत्र, केसर, पाटला या नागचंपा चढ़ा सकते हैं! लेकिन भगवान शिव को भी तुलसी के पत्ते अर्पण नहीं करने चाहिए।

3) भगवान विष्णु

भगवान विष्णु को तुलसी बेहद पसंद है। आप भगवान विष्णु को कमल, चमेली, बेला, गूमा, खैर, शमी, चंपा, मालती और कुंद पसंद है!

4) बजरंग बली

हनुमान जी को अगर लाल फूल मिल जाएँ तो वे बेहद प्रसन्न होते हैं लेकिन आप कोई और फूल भी उनके चरणों में अर्पित कर सकते हैं।

5) सूर्य भगवान

सूर्य भगण को आक का फूल अतिप्रिय है! कहते हैं एक आक का फूल चढ़ा दिया तो सोने की 10 अशर्फ़ियों जितना फल मिलता है! अगर आपको आक का फूल नहीं मिलता है तो आप कनेर,नीलकमल, शमी, लाल कमल, बेला, मालती और अगस्त्य का फूल चढ़ा सकते हैं।

6) दुर्गा माँ

आक और मदार के फूल अगर किसी देवी को चढ़ाये जा सकते हैं तो वो हैं दुर्गा माँ को! और किसी देवी को ये फूल ना चढ़ाएँ| लेकिन हाँ, दुर्गा माँ के क़दमों में कभी भी दूब ना चढ़ाएँ!

Related News