पुरानी इतिहास से जुड़ी कई ऐसे रोचक बाते है जिसके बारे हमें पता ही नहीं है आज कुछ इसी तरह की रोचक स्टोरी लेकर आई हु। क्या आपको पता है दुनिया की पहली रोटी कब पकाई गई, इसे लेकर इतिहास में अलग-अलग मत हैं। लेकिन हाल में शोधार्थियों को जो अवशेष मिले हैं वे चौंकाने वाले हैं। करीब साढ़े चौदह हजार साल पहले फ्लैटब्रेड (रोटी) पकाई गई थी।

शोधार्थियों से मिले जानकारियों के अनुसार मानव ने कृषि विकास से सदियों पहले रोटी पकाकर खानी शुरू कर दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक 4000 साल पहले इंसानों ने खेती करना शुरू किया लेकिन उससे काफी समय पहले पूर्वी भूमध्यसागर में शिकारियों ने रोटियां पकानी शुरू कर दी थीं। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि उस समय रोटी बनाने में जंगली अनाजों का इस्तेमाल किया गया होगा।

शोध के अनुसार इस रोटी को नॉटफियन संस्कृति के लोगों ने बनाया होगा। ये वे लोग होंगे जो खानाबदोशी की बजाय एक जगह ठहरकर जीवन व्यतीत करते होंगे। यह अवशेष ब्लैक डेजर्ट एर्केओलॉजिक साइट पर मिला है।

Related News