1 .लखनऊ से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी कहां थी।
उत्तर: सन 1920 में प्रदेश की राजधानी को इलाहाबाद से बदल कर लखनऊ कर दिया गया था। लेकिन उच्च न्यायालय इलाहाबाद ही बना रहा और लखनऊ में उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ स्थापित की गयी।
2 .आप जानते हैं पृथ्वी पर दिन और रात क्यों होते हैं ?
त्तर: दैनिक गति के कारण
3. हमारा शरीर किस उम्र तक बढ़ता है?
उत्तर: महिलाओं का शरीर 16 से 19 व पुरुषों का शरीर 18 से 21 की उम्र तक बढ़ता रहता है।
4 .20 दिसंबर को किस दिवस के रूप में मनाया गया है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस
5. संत कबीर का जन्म कहाँ हुआ था ?
उत्तर: वाराणसी में
6. अमेरिका में कुल कितने राज्य है ?
उत्तर: अमेरिका में कुल 50 राज्य है।

Related News