PC: tv9hindi

कुंडली में चंद्र ग्रह से जुड़े दोष को खत्म करने के लिए मोती पहनने की सलाह दी जाती है। रत्न शास्त्र में मोती को एक महत्वपूर्ण रत्न माना गया है, और इसे चंद्रमा का कारक माना जाता है। आइए जानें कि मोती कैसे शुभ और अशुभ का संकेत देता है और इसे कैसे पहनना चाहिए।

क्यों पहनें मोती?

मोती को धारण करने से कुंडली में चंद्र ग्रह के दोषों को शांति मिलती है।
यह मस्तिष्क और मन पर प्रभाव डालकर मन को शांत और दिमाग को स्थिर बनाए रखता है।
गुस्सा और डिप्रेशन में रहने वाले लोग भी मोती धारण करके अपने भावनाओं को नियंत्रित कर सकते हैं।
चंद्रमा के गुणों को बढ़ाने में मदद करता है और शांत, सुंदर, और शीतल भावनाओं को प्रोत्साहित करता है।

pc: Jansatta

किस राशि के लिए शुभ?

मोती को राशि के मुताबिक, कर्क, धनु, और मीन राशि के लोग धारण कर सकते हैं।
जन्म कुंडली में चंद्रमा ग्रह उच्च या सकारात्मक स्थित होने पर भी लोग मोती धारण कर सकते हैं।

pc: Jansatta

मोती धारण करने का महत्व:

मोती का रंग सफेद या क्रीम कलर का होता है और इसे सोमवार के दिन प्रातः काल धारण करना चाहिए।
इसे हाथ की सबसे छोटी अंगुली में धारण करना शुभ माना जाता है।

Related News