हम सभी दिन में कई बार सिक्कों का लेनदेन करते हैं। अगर आपने गौर किया हो तो इन सिक्कों के नीचे कुछ खास चिन्ह भी बने होते हैं। ये निशान सिक्के के प्रोडक्शन ईयर के नीचे होता है। इसमें डॉट, स्टार या कटा हुआ हीरे आदि का निशान बना होता है। या कोई निशान नहीं होता है। तो क्या आपको पता है कि इन निशान का क्या मतलब होता है? इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

देश का सबसे पुराना मिन्ट है कोलकाता
किसी सिक्के पर ईयर ऑफ प्रोडक्शन के नीचे दिखाई देने वाले ये चिह्न से ये पता चलता है कि ये देश के किस शहर में बने हैं। इन चिह्नों की पहचान मिन्ट (Mint) से होती है। भारत में 4 मिंट है। देश के केवल 4 शहरों में ही सिक्के बनाए जाते हैं। कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नोएडा में सिक्के बनाए जाते हैं। कोलकाता देश का सबसे पुराना मिन्ट है। ये 1757 में स्थापित हुआ था।

नोएडा में स्थापित हुआ था चौथा और आखिरी मिन्ट
कोलकाता में बने सिक्कों पर कोई चिह्न नहीं होता है। अगर सिक्के पर कोई निशान नहीं है तो वह कोलकाता मिन्ट में बना है। मुंबई मिन्ट के सिक्कों पर कटा हुआ हीरा अंकित है तो इस पर B या M भी अंकित किया जाता है। मुंबई मिन्ट की स्थापना साल 1829 में हुई थी। हैदराबाद मिंट साल 1903 में बना था इन पर स्टार चिह्न अंकित किया जाता है। नोएडा मिंट की स्थापना 1984 में हुई थी। इस पर डॉट बना होता है।

Related News