हम कई बार हमारे आस पास कई ऐसी चीजें होती है जिन्हे हम देखते हैं लेकिन इनका जवाब हमारे पास नहीं होता है। ठीक उसी तरह आपने कारखानों या फैक्ट्रियों की छत पर घूमने वाले गोल गुंबद को देखा होगा तब आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर ये क्या है और ये किस काम आता है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इन्हे टर्बो वेंटिलेटर कहा जाता है। इसे कई अन्य नामों जैसे एयर वेंटिलेटर, टर्बाइन वेंटिलेटर, रूफ एक्सट्रैक्टर आदि के नाम से जाना जाता है।

छतों पर लगाए जाने वाले टर्बो वेंटिलेटर धीमी गति से चलते रहते हैं औरअंदर की गर्म हवा को खिड़की के जरिए बाहर भेजने का काम करता है। इसके बाद प्राकृतिक हवा भी खिड़कियों से अंदर आती है जिससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलती है। इसके अलावा कारखानों में दुर्गंध होना भी आम है और इस दुर्गंध को बाहर निकालने का काम भी इनका होता है। मौसम बदलने पर ये अंदर की नमी को भी बाहर कर देता है।

तो अब आप समझ चुके होंगे कि ये क्या काम आते हैं। इन्हे कई रेलवे स्टेशन में भी लगाया जाता है। ताकि वहां की दुर्गंध को बाहर निकाला जा सके।


Related News