आज के समय में लगभग सभी लोगों के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए कई लोग मेहंदी तो कई लोग कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आखिर मेहँदी और कलर में से क्या लगाना सही है? इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

मेहंदी के फायदे
मेहंदी प्राकृतिक होती है इसलिए इस से साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। मेहंदी में टेनिन होता है जिस से बाल मजबूत होते हैं। मेहंदी का रंग बालों के कोर्टेक्स तक नहीं जाता है, इसलिए इसे लगाने से बालों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता।

ये हैं मेहंदी के नुकसान
मेहंदी लगाने से बालों में रुखापन आता है। इसलिए जरूरी है कि बालों में मेहंदी लगाने के बाद बालों की कंडीशनिंग करना भी बेहद जरूरी होता है। आपको बालों में इसके बाद आयल और दही लगाना चाहिए। इसके अलावा मेहँदी में आपको कलर के लिए चॉइस नहीं मिलेगा।


हेयर कलर के फायदे
हेयर कलर में आप अपने पसंद और ट्रेंड के हिसाब से कोई भी कलर चुन सकते हैं। इसके अलावा कलर को घंटों तक भिगो कर रखने की जरूरत नहीं है।

हेयर कलर के नुकसान
हेयर कोलोर बालों को कमजोर करते हैं और उन्हें सफेद भी बनाते हैं। ये बेहद महंगे भी होते हैं। अब आपको अपनी राय बनाने में आसानी होगी कि आपको दोनों में से किसे चुनना चाहिए।

Related News