लाल केले में क्या है खास, जिसे कैटरीना कैफ और विकी कौशल के वेडिंग मेन्यू में किया गया है शामिल, जानें कीमत
कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। अभिनेता और अभिनेत्री समेत उनके परिवार भी सवाई माधोपुर पहुंच चुके हैं। शादी से जुड़ी कई रिपोर्ट्स वायरल हो रही है। खानपान से जुड़ी कई चीजों से जुड़ी भी कई बातें सामने आई है। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी के लिए 150 किलो रेड बनाना मंगाए गए हैं। इसकी कीमत 350 रुपए प्रति दर्जन हैं। लेकिन ये खास क्यों है ? इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया भर में 1 हजार से ज्यादा प्रकार के केले पाए जाते हैं। रेड बनाना भी इनमे से एक है। इसकी पैदावार खासतौर पर दक्षिण-पूर्व एशिया में होती है। जब ये पक जाते हैं तो इनका स्वाद अलग होता है। मिठास के मामले यह रसभरी से मिलता-जुलता है। इसका इस्तेमाल कई तरह के डेजर्ट बनाने में भी किया जाता है।
ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के साथ हार्ट और पेट के लिए अच्छे होते हैं। इनमे फायबर के अलावा पोटेशियम, विटामिन-सी और बी-6 भी अच्छी मात्रा में होते हैं। इसमें पोटेशियम होता है, जो हार्ट के लिए अच्छा होता है। ये कैंसर के खतरे को भी कम करता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।