जब हम दिन भर की भागदौड़ भरी जिंदगी और हेक्टिक शेड्यूल से एक ब्रेक लेना चाहते हैं तो अपनी थकान को मिटाने का सबसे अच्छा तरीका मसाज लेना है। इस से सारी थकान दूर हो जाती है।

लेकिन क्या आपने ऐसी किसी मसाज के बारे में सुना है जिसमे इंसान नहीं बल्कि सांप और अजगर मसाज देते हों। इंडोनेशिया में कई स्पा स्पेशल स्नेक मसाज ऑफर करते हैं।

आखिर क्यों किम जोंग विदेशी दौरों के दौरान अपना लग्जरी टॉयलेट साथ लेकर चलते है?

जब अजगर शरीर पर रेंगता है तो इससे पूरे शरीर में कुछ अलग ही अहसास होता है और शरीर में एड्रेनेलीन की मात्रा बढ़ने लगती है और शरीर को फ़ायदा होता है। अजगर जब बॉडी को जकड़कर घूमता है तो जकड़न बढ़ती और घटती रहती है इस से शरीर को आराम मिलता है।

अनोखी परम्परा: जहाँ कब्र से शव को निकाल कर उसके साथ किया जाता है ऐसा, जान कर दंग रह जाएंगे

मसाज से ठीक आधे घंटे पहले अजगर को खाना खिलाया जाता है और मसाज के समय उसका जबड़ा भी बांध दिया जाता है। इतना ही नहीं मसाज लेते वक्त आप निगरानी में रहते हैं। ब्रिटेन और फिलीपींस में अब इस तरह के मसाज सेंटर्स खुल चुके हैं और लोग इनका फायदा भी उठा रहे हैं।

फिलिपींस का सेवु सिटी जू एक खास किस्म की सर्विस देता है। यहां पर्यटक दुनिया के सबसे विशाल सांप पायथन से मसाज करवा सकते हैं। यह ऑफर केवल उनके लिए ही दिया जाता है जो यहाँ डोनेट करते है। आपको 1 से नहीं बल्कि 5 साँपों से मसाज करवाने का मौका मिलेगा। जिनका कुल वजन 250 किलो होता है।

Related News