सवाल– Calculator को हिंदी में क्या बोलते है?
जवाब- कैलकुलेटर को हिंदी में गणक या परिकलक कहा जाता है. कैलकुलेटर का इस्तेमाल 17वीं सदी कैलकुलेटर शब्द के साथ ही होता आ रहा है. कोई इसका हिंदी नाम नहीं लेता.
सवाल- दुनिया में सबसे पहले लिपस्टिक का अविष्कार किसने किया?
जवाब- अरब वैज्ञानिक अबुलकोसिस ने सबसे पहले 9वीं ईसवी में ठोस लिपस्टिक का अविष्कार किया था.
सवाल- किस जंतु की आकृति पैर की चप्पल के समान होती है?
जवाब- पैरामीशियम.
सवाल-भारत का एक राज्‍य ‘मणिपुर’ किस देश की सीमा पर स्थित है?
जवाब-म्‍यांमार
सवाल-भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला स्‍थान मासिनराम किस राज्‍य में है?
जवाब- मेघालय में
सवाल-पृथ्वी के केन्द्र में पाया जाने वाला चुम्बकीय पदार्थ कौन-सा है?
जवाब- निकेल.
सवाल-मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी कब घोषित किया गया?
जवाब- मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण ही भारत सरकार ने 26 जनवरी,1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया.

Related News