हिन्दू धर्म में महाभारत की मान्यता बहुत ज्यादा है, कहा जाता है महाभारत का युद्ध धर्म और अधर्म के मध्य हुआ था। इस युद्ध में ना जाने कितने लोगो अपनी जान गवा दी ,इस युद्ध में लाखों योद्धाओं को वीरगति प्राप्त हुई थी, महाभारत के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए योद्धाओं का अंतिम संस्कार युधिष्ठिर ने कराया था।


लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब मृत योद्धाओं की पत्नियों ने चिता में कूद कर आत्मदाह कर लिया था। ऐसा दृश्य देखकर युधिष्ठिर को काफी बुरा लगा।इनमें से कई विधवाओं ने भगवान श्रीकृष्ण से मुक्ति दिलाने का भी आग्रह किया था,कई महिलाओं ने आगे चलकर वैराग्य धारण कर लिया।

लेकिन उसी समय भगवान कृष्ण ने समस्त विधवाओं से गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए कहा ताकि वे सभी बंधनों से मुक्त होकर देहावसान के पश्चात मोक्ष प्राप्त कर सकें।

Related News